{"_id":"5de951cb8ebc3e54736ecff1","slug":"1-22-karoor-ka-jurmana-auraiya-news-knp5303416174","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में जीएसटी एसआईवी टीम ने एक करोड़ 22 लाख रुपये का माल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में जीएसटी एसआईवी टीम ने एक करोड़ 22 लाख रुपये का माल किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के महावीरगंज स्थित श्याम ट्रेडर्स तेल मिल पर जीएसटी और एसआईवी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने एक करोड़ 22 लाख रुपये का माल रजिस्टर में दर्ज न पाए जाने पर सीज कर दिया। मौके पर मिले सभी दस्तावेेज भी सीज कर दिए। हालांकि टीम अभी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
महावीरगंज स्थित श्याम ट्रेडर्स पर गुरुवार को जीएसटी एसआईवी (विशेष अनुसंधान शाखा) की टीम ने टैक्स चोरी किए जाने को लेकर छापा मारा। इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर इटावा हरीलाल प्रजापति ने बताया कि श्याम ट्रेडर्स की ओर से सरसों के तेल की खरीद फरोख्त व बिक्री करने का काम किया जाता है। इस फर्म की ओर से प्रति वर्ष 20 करोड़ रुपये का तेल की बिक्री व खरीद का टर्न ओवर है। बावजूद इसके पिछले दो सालों से टैक्स नहीं दिया जा रहा था। इसमें खास बात यह है कि फर्म की ओर से जिस टैंकर के कागजों से कानपुर तेल भेजा जाता था वह एक साल से खराब पड़ा हुआ है। बावजूद इसके उस ट्रक के कागजों का उपयोग कर टैक्स की चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान मौके पर एक करोड़ 22 लाख रुपये का माल तैयार मिला। जो चार-पांच दिन पहले का बना हुआ लग रहा था, जिसकी स्टॉक रजिस्टर में कोई इंट्री नहीं थी। इसके चलते उक्त माल को सीज कर दिया गया है। साथ ही स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य सभी दस्तावेज भी सीज कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण को लेकर वह पिछले तीन माह से लगातार लगे हुए थे। जिसमें आज उन्हें सफलता मिली है। बताया कि सीज किए गए माल के एवज में लगभग 13 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए फर्म संचालक को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।
छापे के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर इटावा हरीलाल प्रजापति के अलावा एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर एसआईवी चरन ङ्क्षसह, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद याद, डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह शामिल रहे।