फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   attempted to rape a girl in up

जिसने डाला आबरू पर हाथ, पंचायत भी उसके साथ

Tue, 28 May 2013 12:38 AM IST
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
attempted to rape a girl in up

गंगा खादर के गांव निवासी महिला से सोमवार दोपहर पड़ोसी युवकों ने तमंचे के बल पर रेप की कोशिश की। महिला ने किसी प्रकार शोर मचाकर खुद को आरोपियों से बचाया।

विज्ञापन


उधर, आरोपियों को बचाने के लिए गांव में पंचायत का आयोजन हुआ और माफी मंगवाकर पीड़ित को चुप करा दिया गया।

सोमवार को महिला जंगल में पशुओं का चारा लेने गई थी। जहां पहले से ही मौजूद पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने महिला को घेर लिया।

आरोपियों ने महिला पर तमंचा तान कर गोली मारने की धमकी दी और अगवा कर गन्ने के खेत में ले जाने का प्रयास किया। इस बीच महिला ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर जंगल में मौजूद किसान मौके की ओर दौड़ पडे़। किसानों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए।

उधर, मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को बचाने के लिए गांव में पंचायत का आयोजन कर दिया। दोनों आरोपियों को पंचायत में बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित महिला से युवकों की हरकत के लिए माफी मांग ली। जिसके बाद पंचों ने मामले को रफादफा कर दिया।

पंचायत में मौजूद एक युवक ने बताया कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ गलत हरकत की कोशिश की।

लेकिन पंचों ने माफी मंगवाकर महिला और उसके परिजनों को चुप करा दिया। उधर, गढ़ और गजरौला पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed