{"_id":"7fce1378-e5a7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"attack-of-snake-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप का हमला, डोली से पहले उठा दी दो की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप का हमला, डोली से पहले उठा दी दो की अर्थी
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में पीएसी के पास चौधरी कॉलोनी में सांप का खौफ पसरा हुआ है। पिछले तीन दिनों यहां पर एक ही घर में सांप ने तीन लोगों की जिंदगी पर हमला किया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान दो की जान जा चुकी है और एक युवती जिसकी 11 जुलाई को शादी होने वाली है, नर्सिंग होम में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।
शुक्रवार को युवती की लगुन सगाई थी। लेकिन इससे पहले दो लोगों की अर्थी उठी।
मूल रूप से हरदुआगंज के कस्बा गुलिरियाई निवासी विष्णु अग्रवाल पीएससी के पास चौधरी कॉलोनी में संतोष कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं।
मकान मालिक संतोष कुमार ने बताया कि विष्णु अग्रवाल की बेटी कुमारी शिखा (18) की 11 जुलाई को शादी के चलते शुक्रवार को उसकी लगुन-सगाई चढ़नी थी।
मंगलवार की रात घर में सभी लोग सो रहे थे। रात लगभग 12.00 बजे के बाद शिखा ने अपने पैर में किसी के काटने जैसी बात कही तो घर वालों ने समझा कि मच्छर आदि होगा और सो जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
लेकिन कुछ देर बाद ही शिखा की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर लगभग 14 हजार रुपए की दवाओं के साथ उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
बाद में वहां डॉक्टरों ने बताया कि शिखा को वेंटिलेटर की जरूरत है जो कि मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं है। इसके बाद शिखा को रामघाट रोड स्थित नर्सिंग होम में लाया गया, जहां शिखा वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इधर शिखा को देखने के लिए दिल्ली से उसकी बुआ 25 वर्षीय कुमारी ज्योति पुत्री रामबोला भी आ गई। रात को शिखा के कमरे में तो कोई नहीं सोया लेकिन उस मकान में जरूर लोग सो गए।
गुरुवार को देर रात विष्णु अग्रवाल के छोटे भाई रेडीमेड की दुकान पर काम करने वाले दीपक अग्रवाल और दिल्ली से आई कुमारी ज्योति के भी वैसे ही लक्षण उभरने लगे जैसे मंगलवार की रात शिखा के उभरे थे।
दोनों को दीन दयाल हॉस्टिल लाया गया। बात न बनते देख नर्सिंग होम लाया गया, जहां 28 हजार रुपये प्रतिदिन का खर्चा बताया तो परिजन दोनों को शुक्रवार तड़के बायगीरों को दिखाने डिबाई ले गए।
लेकिन बायगीरों ने हाथ खड़े कर दिए। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।