{"_id":"643aeb5fc14f9a5fa603b001","slug":"atiq-ahmed-shot-dead-these-were-the-last-words-of-ashraf-and-atiq-before-murder-game-over-in-14-seconds-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम..' हत्या से पहले अशरफ के ये थे आखिरी शब्द, 14 सेकंड में खेल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम..' हत्या से पहले अशरफ के ये थे आखिरी शब्द, 14 सेकंड में खेल खत्म
Sun, 16 Apr 2023 12:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:41 AM IST
सार
प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अतीक और अशरफ की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन हॉस्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों को प्रयागराज में मेडिकल कराने के लिए लाए गए थे। तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नारे लगाते हुए फायरिंग की।
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनाती कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। शनिवार की रात को पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। इसी दौरान पुलिस सुरक्षा घेरे में घुसकर तीन हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।
अंधाधुंध गोलीबारी से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। गोली लगते ही अतीक और अशरद मौके पर ढेर हो गए। आपको बता दें कि शनिवार की रात को हमला उस वक्त हुआ जब माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
गुड्डू मुस्लिम को लेकर अशरफ सिर्फ इतना कह पाया कि 'मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम' तभी एक हमलावर ने माफिया अतीक के सिर से सटाकर गोली मार दी। इसी दौरान अशरफ को भी गोली मार दी। हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हमले में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है।

बाइक सवार मीडिया कर्मी बनकर आए तीन युवक और गोली मारकर भाग निकले
बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है। घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है। दोनो को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन ले जाया गया था। इसी दौरान वारदात हुई।