फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   asi begins excavation for hidden gold treasure

खजाने की खुदाई में मिला एक अहम संकेत!

Sat, 19 Oct 2013 09:00 AM IST
अमर उजाला, भगवंतनगर (उन्नाव)
अमर उजाला, भगवंतनगर (उन्नाव) Updated Sat, 19 Oct 2013 09:00 AM IST
विज्ञापन
asi begins excavation for hidden gold treasure

खजाने की तलाश में यूपी के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले में शुक्रवार से खुदाई शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक तकरीबन एक फीट गहराई में खुदाई हो पाई थी। शनिवार सुबह आठ बजे से फिर काम शुरू होगा।

विज्ञापन


खुदाई की सूचना पर जुटी भीड़ को देखते हुए यहां धारा 144 लगा दी गई है। उन्नाव के डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि अभी तक की खुदाई के संकेतों के मुताबिक, जिस धातु की जानकारी मिली है, वह चुंबक में चिपकती नहीं है।
विज्ञापन


मालूम हो कि संत शोभन सरकार को किले में सोना दबे होने का स्वप्न आया और उन्होंने इसे निकालने का अनुरोध किया। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यहां खुदाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए: सोने के खजाने की तलाश

शुक्रवार दोपहर 12.05 बजे डीएम, एसपी, और विधायक कुलदीप सिंह के साथ एएसआई की टीम किले में पहुंची। डीएम ने करीब 12.20 बजे दिन में पहला फावड़ा चलाकर खुदाई की औपचारिक शुरुआत की।

खुदाई की होगी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग
यहां पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि खुदाई शुरू हो गई है। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। खुदाई में कम से कम एक महीना लगेगा।

पढ़ें:- मोदी गरजे, खुदाई ने कराई जगहंसाई

उन्होंने बताया कि एएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन के नीचे जो धातु है वह चुंबक से आकर्षित नहीं होती है। शुक्रवार को पहले दिन एएसआई की टीम ने पांच वर्गमीटर के हिस्से में करीब एक फीट गहराई में खुदाई कर ली है। अभी मिट्टी और कंकड़ मिल रहे हैं।

किले के आसपास लोगों का मजमा
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की नॉन मैग्नेटिक धातु होने की रिपोर्ट के बाद ही खुदाई की शुरुआत हुई है। खुदाई के बाद ही पता चलेगा कि अंदर क्या है।


पढ़ें:- दुनिया भर के मीडिया पर छाई खजाने की खुदाई

वैसे सोने के अलावा जिंक, एल्यूमीनियम आदि अनेक धातुएं हैं जो चुंबक से नहीं चिपकतीं। इस बीच किले के आसपास लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया है और भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कई बार डंडे भी चलाने पड़े।

पहले शोभन सरकार ने की पूजा
सुबह चार बजे ही संत शोभन सरकार ने किला परिसर में पूजन किया। हालांकि उनके शिष्यों ने संत को चार बजे सुबह फतेहपुर जिले के आदमपुर में स्वर्ण भंडार दिखाने के लिए पहुंचने की बात कही थी। संत जिस समय किला पहुंचे उस समय मीडिया उनका बक्सर स्थित गंगा नदी के पुल पर इंतजार कर रहा था। संत श्री के लौटने के बाद तीन पुजारी सुबह 11 बजे तक किले में हवन करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed