फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   arushi hemraj murder case

चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसले की घड़ी करीब

Sat, 09 Nov 2013 05:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 09 Nov 2013 05:04 AM IST
विज्ञापन
arushi hemraj murder case

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसले की घड़ी अब करीब आ गई है। शुक्रवार को फाइनल बहस शुरू होने से पूर्व ही विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने डिफेंस को निर्देश दिए कि वह शुक्रवार को ही अपनी बहस समाप्त कर लें।

विज्ञापन


इस पर डिफेंस ने सोमवार तक का समय मांग लिया। विशेष न्यायाधीश ने सीबीआई लोक अभियोजक आरके सैनी और बीके सिंह को भी निर्देश देते हुए कहा कि वह सोमवार को ही अपना काउंटर जवाब दाखिल कर दें।
विज्ञापन


आरुषि-हेमराज मर्डर केस फाइनल स्टेज पर है। इस मामले में अभियोजन अपनी बहस पूरी कर चुका है। जबकि डिफेंस ने शुक्रवार को आठवें दिन की फाइनल बहस पूरी की।

जानकारों का मानना है कि डिफेंस की फाइनल बहस पूरी होने के बाद अभियोजन अपना काउंटर जवाब दाखिल करेगा। इसके बाद कोर्ट 7 से 10 दिनों के अंदर अपना फैसला सुना सकती है। कानून के जानकार कयास लगा रहे हैं कि संभवत: कोर्ट 20 नवंबर तक इस मामले में फैसला सुना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बीयर की बोतल पर मिला था हेमराज का डीएनए’

आरुषि-हेमराज मर्डर केस की फाइनल बहस के आठवें दिन भी डिफेंस ने सीबीआई की थ्योरी पर जमकर सवाल उठाए। डिफेंस का कहना था कि हेमराज के कमरे से बरामद बीयर की बोतल से खून का निशान मिला था।

फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. बीके महापात्रा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बोतल पर एबी पाजिटिव ग्रुप का ब्लड था। इससे पूर्व आरोपी नूपुर तलवार कड़ी सुरक्षा के बीच सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में पेश हुई।

डिफेंस के अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर और मनोज शिशौदिया का कहना था कि हेमराज का ब्लड़ ग्रुप भी एबी पाजीटिव था। खास बात यह भी है कि दीवार पर लगा खूनी पंजा और छत के दरवाजे पर लगे खून के छींटे भी इसी डीएनए से मैच कर रहे थे।

डिफेंस ने भारती के बयान को भी आधार बनाया। उनका कहना था कि नूपुर तलवार ने भारती से नीचे जाने को नहीं कहा था, खुद भारती ने ही नीचे जाने को कहा था। इसके अलावा ड्राइवर उमेश शर्मा और कपड़ों पर प्रेस करने वाली महिला ने भी अपने बयानों में यह बताया था कि तलवार दंपति के फ्लैट का दरवाजा तेज धक्का देने पर ही खुलता था और तब आवाज भी होती थी


डिफेंस ने यह भी कहा कि सीबीआई अपनी थ्योरी में हेमराज के जिस दरवाजे से राजेश तलवार के गुजरने की बात कर रही है, वह दरवाजा हमेशा बंद रहता है और उसके सहारे फ्रिज रखा हुआ था। मामले में बाकी बहस के लिए कोर्ट ने अब 11 नवंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed