फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   apartments will be built on 2000 square feet lands

मिली मंजूरी, अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे अपार्टमेंट

Wed, 17 Jul 2013 10:14 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
apartments will be built on 2000 square feet lands

लगातार आसमान छूतीं जमीन की कीमतों की वजह से जिनके लिए शहर के बीच सस्ते फ्लैट खरीदना नामुमकिन हो गया था, अब उनका सपना सच होगा।

विज्ञापन


यह संभव होगा लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के डेढ़ साल पुराने उस प्रस्ताव के मंजूर हो जाने से, जिसके अनुसार दो हजार वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग बिल्डिंग बनाई जा सकेगी।

इस प्रस्ताव को नई आवास नीति में मंजूरी मिल गई है।

एलडीए उपाध्यक्ष कहते हैं कि, इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से आवास सस्ते होंगे। प्लॉट का न्यूनतम क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर होना जरूरी है।

बिल्डरों की रुकेगी मनमानी

इससे छोटे प्लॉटों में अपार्टमेंट वैध हो जाएंगे। फिलहाल 2000 वर्ग मीटर (करीब 21000 वर्ग फीट) भूमि से कम पर अपार्टमेंट बनाना वैध नहीं है। इसकी वजह से राजधानी में 2000 वर्ग मीटर से कम के बड़े प्लॉट या तो निष्प्रयोज्य हो रहे हैं या उन पर अवैध बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव से बिल्डरों की मनमानी नहीं चलेगी।

सस्ते होंगे फ्लैट्स

एकल आवासीय नक्शा पास करा के बिल्डर लोगों को महंगे दामों पर फ्लैट बेच रहे हैं। छोटी ग्रुप हाउसिंग का फैसला हो जाने से एक ओर तो प्राधिकरण को नक्शा पास कराने के दौरान खासी आय होगी। वहीं दूसरी ओर जनता को कम दामों में शहर के बीच सस्ते फ्लैट मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed