फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Antisocial elements pelted stones at Kanwariyas in Badaun

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: बदायूं में कांवड़ियों के ऊपर किया गया पथराव, शिव भक्तों ने रोड पर लगाया जाम

Sun, 27 Aug 2023 11:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Aug 2023 11:07 PM IST
सार

लालपुल पुलिस चौकी के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया। गुस्साये कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है।

विज्ञापन
Antisocial elements pelted stones at Kanwariyas in Badaun
कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में रविवार रात लालपुल पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थे पर दूसरे समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे गुस्साये कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और वहीं सड़क पर बैठ गए। उन्होंने सड़क की एक साइड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी, कोतवाली और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पहुंच गए। वह देर रात कांवड़ियों को समझाने में लगे रहे, लेकिन रात दस बजे तक जाम नहीं खुल सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया निवासी कांवड़ियों का जत्था कछला से जल भरकर लौट रहा था। इस जत्थे में तमाम युवाओं के अलावा कई महिलाएं, लड़कियां और बच्चे शामिल थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे रखा हुआ था। सभी कांवड़िया नाचते-झूमते आ रहे थे। जैसे ही उनका जत्था शहर में लालपुल पुलिस चौकी के सामने पहुंचा, तभी गली से निकलकर आए दूसरे समुदाय के पांच-छह युवकों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया, जिसमें 15 साल का कांवड़िया चेतन घायल हो गया। यह देखकर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


इससे गुस्साये कांवड़ियों ने पुलिस चौकी के सामने ही जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इसकी सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्र, कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वह सभी कांवड़ियों को समझाने में लगे रहे। कांवड़िया इस बात पर अड़े हैं कि आरोपियों को पकड़कर उनके सामने लाया जाए। बाद में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक मौके पर जाम लगा रहा।  सीओ सिटी आलोक मिश्र ने बताया कि कांवड़िया कुछ लोगों पर पत्थर मारने का आरोप लगा रहे हैं। इससे वह नाराज हैं। उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed