{"_id":"5bbdcb78867a55283926c76d","slug":"annoyed-neighbour-kills-3-year-boy-as-kids-bicycle-hits","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की साइकिल पैर पर चढ़ी तो पड़ोसी ने उसे पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की साइकिल पैर पर चढ़ी तो पड़ोसी ने उसे पटककर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
4
थाना पसगवां के गांव नेवादा जसमढ़ी में पैर पर बच्चे की साइकिल चढ़ जाने से गुस्साए पड़ोसी ने तीन वर्षीय मासूम को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने आरोपी नरेंद्र रैदास को घर में घुसकर पकड़ लिया और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर तीन वर्षीय अनमोल साइकिल चला रहा था। दरवाजे पर परिवार के अन्य लोग भी बैठे थे। तभी पड़ोसी नरेंद्र रैदास वहां से निकला। बच्चे की साइकिल का अगला पहिया नरेंद्र के पैर पर चढ़ गया, जिससे उसने झल्लाकर बच्चे को पटक दिया। सिर के बल गिरने के कारण बच्चे के सिर से खून बहने लगा। कुछ ही मिनट में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता सरोज के मुताबिक खून बहता देख नरेंद्र भागकर घर में जा छिपा, जिस पर गांव के लोगों ने उसे घेर लिया और दरवाजा खुलवाकर उसे खींच लाए। बाद में दरोगा राजेश कुमार ने आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया। इस बाबत पसगवां इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
