फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth should move forward by taking inspiration from martyr Arvind Singh: Sarjit

शहीद अरविंद सिंह से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े युवा : सरजीत सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Youth should move forward by taking inspiration from martyr Arvind Singh: Sarjit
अमरोहा। कारगिल शहीद अरविंद सिंह के बलिदान दिवस पर छावी मिलक गांव में राष्ट्र कल्याण यज्ञ और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व लेबर कमिश्नर व आरएलडी के प्रदेश सचिव सरजीत सिंह ने शहीद अरविंद को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कहा कि शहीद अरविंद ने आज ही के दिन अपने प्राणों की राष्ट्र बलि वेदी पर आहुति दी थी। कारगिल में हमारी फौज ने फतेह हासिल की थी। शहीद अरविंद ने अपना बलिदान देकर स्वयं को अमर बना दिया है। हम सभी का दायित्व है कि इस दिन को पर्व के रूप में मनाएं। आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। शहीद के भाई धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जब भाई अरविंद शहीद हुए थे तो उस समय प्रदेश सरकार ने शहीद गेट, 25 बेड का अस्पताल, टीन शेड, सरकारी नल, गांव का नाम शहीद अरविंद नगर करने की बात कही थी। लेकिन, आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान ओम देव आर्य, मंगू सिंह आर्य, मुख्त्यार सिंह, दुष्यन्त कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह स्टेट, युद्धवीर सिंह, डॉ नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed