{"_id":"6ae1127e201d48f36c086212","slug":"youth-killed-two-injured-after-being-hit-by-a-bolero-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-176507-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
गजरौला। धनौरा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दारानगर निवासी नितेश (24) की मौत हो गई, जबकि उसके साथी अरविंद और प्रेमचंद्र घायल हो गए। तीनों हसनपुर के सिहाली गांव की नर्सरी से काम करके लौट रहे थे। प्रेमचंद्र मुरादाबाद और अरविंद मेरठ में भर्ती है। दारानगर निवासी नितेश, अरविंद और प्रेमचंद्र सिहाली जागीर की नर्सरी में काम करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे नितेश बाइक से दोनों दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। धनौरा मार्ग पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। तीनों डिवाइडर से जा टकराए। चालक बोलेरो लेकर भाग गया, लेकिन उसकी नंबर प्लेट मौके पर गिर गई।
पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां गंभीर हालत में तीनों को रेफर कर दिया गया। नितेश को नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि बोलेरो की नंबर प्लेट मिल गई है। उसके आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।