{"_id":"6406a199c236f4132f0afcd4","slug":"youth-injured-in-road-accident-died-during-treatment-jpnagar-news-c-15-1-78282-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। करीब पच्चीस दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव हदीपुर कलां में किसान सतीश कुमार का परिवार रहता है। 14 फरवरी को सतीश कुमार किसी काम से पास के गांव पंजू सराय गए थे। दोपहर बाद वह साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी गांव में चमन सिंह के मकान के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के बेटे आकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के बेटे आकाश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।