फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth implicated in BCA student's suicide case

Amroha News: बीसीए के छात्र की आत्महत्या में फंसा युवक

Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth implicated in BCA student's suicide case
गजरौला। सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी वीर सिंह के बेटे मोहित ने पांच मई को मोहल्ले में ही अपने दोस्त के कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। मोहित बीसीए का छात्र था। उसके पिता का आरोप है कि मोहित ने भोलेनाथ वाली गली मोहल्ला निवासी ऋषभ प्रजापति द्वारा शारीरिक उत्पीड़न करने से तंग आकर खुदकुशी की। उसने पांच साल पूर्व मोहित का उत्पीड़न किया था। इस प्रकरण में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मगर समाज में बदनामी न हो इस कारण कार्रवाई न करने लिए लिखकर दिया था। मगर तब से उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहता था। उनके बेटे ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें आत्महत्या करने के लिए ऋषभ को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी ऋषभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed