{"_id":"61882f962da28e08fb33ef07","slug":"youth-going-to-in-laws-house-dies-in-road-accident-hasanpur-news-mbd4086918130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक खजान सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहरा। थाना क्षेत्र में हसनपुर रहरा मार्ग पर बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे युवक की गोवंशीय पशु से टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर निवासी खजान सिंह (25) की पत्नी शनिवार सुबह अपने मायके पौरारा में भाई दूज के त्यौहार पर गई थी। रात करीब आठ बजे खजान सिंह बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। सुबह को पत्नी के साथ वापस अपने गांव लौटना था। रहरा-हसनपुर मार्ग पर गांव मटीपुरा के नजदीक रास्ते में गाय से टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में उपचार कराया। जहां से गंभीर हालत में अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। करीब दो वर्ष पहले ही खजान की शादी हुई थी। दो माह का एक बच्चा भी है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कहा कि हर संभव मदद कराई जाएगी।
हसनपुर-रहरा मार्ग पर रहता है छुट्टा पशुओं का जमावड़ा
रहरा। हसनपुर-रहरा मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा रहता है। जिससे आवागमन प्रभावित रहता है। कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। कई बार तो छुट्टा पशुओं की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। शनिवार रात गाय से बाइक टकराने से हुए हादसे में युवक की जान चली गई। पूर्व में भी कई लोगों की मौत इस तरह से हुए हादसों की वजह से हुई है। लेकिन दुर्घटना होने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी पशुओं को गोशाला में भेजने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। संवाद