फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Gajraula

Amroha: ससुर के घर संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Sat, 05 Nov 2022 04:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Nov 2022 04:52 PM IST
सार

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा निवासी  35 वर्षीय शेर सिंह रावत पुत्र हरचरन सिंह रावत की गजरौला के आजाद नगर में ससुराल है। यहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Gajraula
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

संभल के भैंसोड़ा निवासी शेर सिंह रावत की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव ससुर के घर मिला। मृतक की गजरौला के आजाद नगर में ससुराल है। वह आठ साल से ससुराल में ही रहता था। मृतक के भाई के मुताबिक वह जब मौके पर पहुंचे तो शरीर काला पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा निवासी  35 वर्षीय शेर सिंह रावत पुत्र हरचरन सिंह रावत की गजरौला के आजाद नगर में ससुराल है। दस साल पूर्व उसकी शादी आजाद नगर मोहल्ला निवासी चतरा के साथ  हुई थी। वह आठ साल से गजरौला में ही अपनी सास के मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पाकर दस बजे मृतक के परिजन और गांव के लोग गजरौला आए। उन्होंने शेर सिंह की हत्या का आरोप लगाया। उनके फोन करने पर थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed