फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies under suspicious circumstances

भाई की मौत को संदिग्ध बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
नगर के मोहल्ला गांधीनगर में अपनी ससुराल में रह रहे एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। युवक के परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस युवक की मौत को स्वाभाविक बता रही है।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला लाडली सराय निवासी भूकन उम्र 32 साल बीते छह साल से गांधीनगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। मंगलवार को अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो ससुराल वाले उसको चांदपुर ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि भूकन की पत्नी ने इसकी जानकारी फोन पर उसके भाई कुंवरपाल व अन्य परिजनों को दी। सूचना के बावजूद भी किसी परिजन के नहीं पहुचने पर भूकन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को भूकन का भाई कुंवरपाल कुछ लोगों को साथ लेकर थानाध्यक्ष से मिला। उसने अपने भाई भूकन की मौत को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर मोहल्ले में जाकर लोगों से बात की गई। उसकी पत्नी के भी बयान दर्ज किए गए। भूकन की मौत को स्वाभाविक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed