{"_id":"629ba4bd34d93a3e974ee416","slug":"youth-dies-due-electroction-hasanpur-news-mbd4303736117","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी बिजली से आदमपुर फीडर पर लाइन को ठीक कर रहा युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही से लाइन चालू करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मामले में अवर अभियंता समेत पांच पर हत्या एवं हत्या की साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना आदमपुर क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव निवासी सोना सिंह ढबारसी बिजलीघर लाइनमैन के रूप में तैनात है। बताते हैं कि सोना सिंह ने अपने सहयोग के लिए गांव के ही पच्चीस वर्षीय लाला सिंह पुत्र महीपाल सिंह को काम पर अवैध रूप से रख रखा था। लाला के परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग 9 बजे लाइनमैन सोना सिंह, लाला को लाइन ठीक कराने के लिए घर से बुलाकर ढबारसी ले गया था। यहां सरस्वती शिशु मंदिर के निकट सरकारी नलकूप पर ढबारसी से आदमपुर को जा रही हाइटेंशन लाइन को ठीक करने के लिए शटडाउन होने की बात कहते हुए पोल पर चढ़ा दिया। इस बीच अचानक लाइन में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर लाला सिंह की मौत हो गई। वह पोल से नीचे गिर गया।
आरोप है कि घटना के बाद लाइनमैन मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले वह शव को बिजलीघर ले गए। वहां कर्मचारी बिजलीघर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने उझारी मार्ग पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने एवं उनपर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मौके पर एसडीएम सुधीर कुमार व सीओ सतीश चन्द्र पांडेय, रहरा और आदमपुर से पुलिस बल भी पहुंच गया। इसके बाद विधायक महेंद्र खड़गवंशी पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता की। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसके भाई मुकेश कुमार की तहरीर के आधार पर अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, एसएसओ हरीश कुमार व लाइनमैन सोना सिंह के विरुद्ध धारा 302, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।