{"_id":"64e1233f173824a7fc0956f4","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-near-amberpur-gate-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-3161-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंबरपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंबरपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार रात अंबरपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर बिहार के गोपालगंज हथुआ के दार्जी पट्टी लेन बाजार के रहने वाले रूपेश कुमार यादव घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक रूपेश ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब दो बजे देहात थाना क्षेत्र में स्थित अंबरपुर रेलवे फाटक के पास रूपेश संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान रूपेश कुमार यादव की मौत हो गई। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मृतक क्या करता है। कहां जा रहा था इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। परिजनों के आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।