फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   youth adopt nationality

युवाओं से राष्ट्रधर्म आत्मसात करने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
youth adopt nationality
मंडी धनौरा (अमरोहा)। देश के प्रखर युवा संयासी और भारत साधु समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम गिरी जी महाराज ने युवाओं से अपील की है कि वे राष्ट्रीय चरित्र की भावनाओं को आत्मसात करते हुए जीवन में राष्ट्र धर्म का पालन करें। व्यसन और मद्यपान जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर में भारत साधु समाज पूर्ण योगदान करेगा। वह नगर के गणेश आश्रम में संस्थापक महेंद्र गिरी महाराज की 11वें निर्वाण दिवस में शामिल होने आए थे। उनका यहां आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वैदिक विद्वान परशुराम गिरी ने कहा देश की वर्तमान परिस्थितियां बेहद चिंताजनक है। नागरिकता संशोधन कानून के बहाने देश को खंडित किए जाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने देश के युवाओं व बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे देश की अखंडता व एकता के लिए एकजुट होकर राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि जिस समाज में माता-पिता और साधु संतों का आदर नहीं किया जाता है। उस समाज का पतन शुरू हो जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय, सामाजिक व सांस्कृतिक जागरूकता पर जोर दिया। इस मौके पर यतींद्र कटारिया, प्रिंस अग्रवाल, अक्षय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed