फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man pushed into a pan of boiling oil, seriously burnt

Amroha News: युवक को खौलते तेल की कढ़ाही में धक्का, गंभीर रूप से झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young man pushed into a pan of boiling oil, seriously burnt
अमरोहा। शहर के मोहल्ला नौगजा में पेशे से जुड़ी रंजिश के चलते युवक को खौलते तेल की कढ़ाही में धक्का दे दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैलसा बाईपास स्थित अंजुम कॉलोनी निवासी मोहम्मद जैद बुधवार शाम करीब छह बजे किसी काम से मोहल्ला नौगजा आया था। इसी दौरान उसके पेशे से जुड़े एक अन्य युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपी ने मोहम्मद जैद को पास ही एक हलवाई की दुकान के बाहर रखी खौलते तेल की कढ़ाही की ओर धक्का दे दिया।
विज्ञापन

कढ़ाही का खौलता तेल उसकी पीठ और गर्दन पर गिर गया, जिससे मोहम्मद जैद बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। धक्का देकर आरोपी युवक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपी गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed