{"_id":"6840ae0896504e5bce0c7f97","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-tree-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141206-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव
Thu, 05 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव आजमपुर में विंदर (30) की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खेत में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
आजमपुर गांव निवासी विंदर मंगलवार दोपहर के समय घर से किसी काम से गए थे। शाम तक नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। बुधवार सुबह विंदर का शव गांव के ही कामिल के खेत में एक पेड़ से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।