{"_id":"5aee0dc04f1c1b05418b853e","slug":"young-man-died-in-accident-coming-in-marriage-of-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ की शादी में आ रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ की शादी में आ रहे युवक की हादसे में मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा (नौगांवा सादात)
Updated Sun, 06 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुआ की शादी में आ रहे युवक की डासना में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नौगांवा सादात के मोहल्ला बगीची निवासी मो. मेंहदी दिल्ली में काम करता था। शुक्रवार की रात वह बेटापुर दिल्ली से मैक्स गाड़ी से अकबर, मो. अब्बास, मूसा, अली हादी और अजमी के साथ नौगांवा सादात के लिए निकला। उसे शनिवार को अपनी बुआ की शादी में शरीक होना था। रात बारह बजे के करीब सभी डासना के पास पहुंचे थे, तभी अजमी को उल्टी होने लगी तो गाड़ी सड़क के किनारे रोक दी गई।
इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी के पीछे खड़े मो. मेंहदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग को घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।