फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died in accident

सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
अमरोहा। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होगा गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव में सोमवार की रात करीब दस बजे हुआ। गांव में किसान अखियार हुसैन का परिवार रहता है। उनका बेटा माजिद अली () किसी काम से गांव में ही रहने वाले परिचित के घर गया था। वहां से लौटते समय वह सड़क पार कर रहा था। तभी जोया की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने उसके कुचल दिया। हादसे में माजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। अभी परिजन उसके लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। तभी रास्ते में माजिद ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह परिजनों ने शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने सड़क हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed