फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young died due t0 excess driking of wine

अधिक शराब पीने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
young died due t0 excess driking of wine
अमरोहा। अधिक शराब पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। अनहोनी की आशंका जताते परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कल्याणपुरा गांव की है। यहां पर किसान सर्वेश सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा रोहित कुमार (26) ने मंगलवार की रात को दोस्तों के साथ शराब पी थी। शराब पीकर वह बेेहोश हो गया। बाद में परिजन उसके उठाकर घर ले आए। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। लिहाजा परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया था। जहां उसकी रात करीब तीन बजे मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रोहित शराब पीने का आदी था। उसके अधिक शराब का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed