{"_id":"586947a44f1c1b445ceee040","slug":"young-boy-of-amroha-dead-in-riad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के युवक को नसीब न हो सकी वतन की खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के युवक को नसीब न हो सकी वतन की खाक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
saudi arabia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जून की रोटी के लिए परदेस गए कस्बे के युवक को मौत के बाद वतन की खाक भी नसीब न हो सकी। रियाद में आग में झुलसने से युवक की मौत और कागजी कार्रवाई के फेर में उसे वहीं दफन कर दिया जाएगा।
कस्बे के मोहल्ला पेशथाना निवासी यामीन का 34 साल का बेटा सरवर हुसैन चालक है। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण पिछले साल वह आजीविका के लिए सऊदी अरब के रियाद चला गया था। लगभग एक साल से वह रियाद में ही था। शनिवार की शाम उसकी कंपनी में काम करने वाले किसी साथी के फोन ने घर में कोहराम मचा दिया। फोन करने वाले ने बताया कि सरवर की आग से झुलसने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि सरवर और उसके दो साथियों ने कमरे में रहने वाले काकरोच आदि के सफाए के लिए पेट्रोल डाल दिया था। शनिवार की शाम को ड्यूटी से वापस आने के बाद सिगरेट पीने के लिए आग जलाने से कमरे में छिड़काव किए गए पेट्रोल ने आग पकड़ ली। सरवर आग से बुरी तरह झुलस गया। साथ में रहने वाले साथी चिकित्सक के यहां ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। सरवर के दो बच्चे हैं। पत्नी व परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने सहमति भेजी
घर की माली हालत ठीक न होने और कागजी कार्रवाई पूरी करने में स्वयं को अक्षम मानते हुए परिजन सरवर के शव को स्वदेश लाने के मामले में चुप्पी साध गए। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बताया कि परिजनों की सहमति पर सरवर को रियाद के ही कब्रिस्तान में ही दफन किया जाएगा। इसके लिए सहमति भेज दी गई है। अंतिम समय में भी अपने शौहर का मुंह न देख पाने का पत्नी को बेहद गम है।