फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Workers should strengthen the party by staying united: Bhupendra Singh

एकजुट रहकर कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान करें: भूपेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the party by staying united: Bhupendra Singh
भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

नगर के मैरिज हॉल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ एवं सबका विकास की तर्ज पर आगे बढ़ रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक व पूरन सिंह सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने अपने अनुभवों को साझा किया। उनसे और बेहतर तरीके से कार्य करने की अपेक्षा की। वक्ताओं ने भाजपा का इतिहास व उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति अपनाते हुए देश को गुलाम ही बनाए रखा। जनसंघ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोना था, संघ ने देश को बचाने के लिए राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया। इस मौके पर मुदित गुर्जर, जिला महामंत्री राकेश वर्मा, जिला महामंत्री चंद्रभान भाटी, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी व मयंक अग्रवाल, कैलाश त्यागी, अतुल चौधरी, कृष्ण कुमार जाटव, राजीव चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी, उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरमित कुमार गुप्त, उमा नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed