{"_id":"627c172c55692a1faa5b2c3c","slug":"workers-of-bhakiyu-bhanu-staged-a-sit-in-over-the-problems-hasanpur-news-mbd4277124126","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का दावा किया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन ने समस्या का निराकरण कराने का आश्वान दिया।
बुधवार दोपहर को एकत्र होकर किसान एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। यहां भूख हड़ताल पर बैठने का दावा करते हुए तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि काफी समय पहले गांव पंसूखा मिलक में किसान ने नलकूप का कनेक्शन कराया था। बिजली कर्मियों ने उसके दूसरे किसान के कनेक्शन से जोड़ दिया था। शिकायत पर जांच हुई तो अवैध पाया गया। दोनों की लाइन काट दी गई। किसान ने इसकी शिकायत की थी। तीन माह से शिकायत की फसल भी सूख गई। अल्टीमेटम दिया था कि यदि दस मई तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
बुधवार को किसान भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित किसान एक्सईएन कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर एक्सईएन पहुंच गए। उन्होंने समस्या के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धीर सिंह, राजू चौहान, अमीचंद सिंह, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।