फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   work refusal warning

ईओ पर कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
work refusal warning
जोया नगर पालिका ईओ और सफाई कर्मियों के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्रवाई होने तक जोया नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देशराज के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम बीके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जोया नगर पंचायत से जुड़े सफाई कर्मचारी सोमवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी अधिशासी अधिकारी नमिता चौधरी से मिले थे।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने तीन माह के वेतन की मांग की थी लेकिन वेतन की मांग करने पर ईओ नमिता चौधरी ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और कार्यालय से भगा दिया था। उसी दिन इस मामले में एसपी और डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही ईओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने तक जोया नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस दौरान पुरुषोत्तम सरन करौतिया, महेंद्र सिंह, महेश सिंह, कमल सिंह, अमर सिंह, राजाराम, दयाराम, विवल, सुरेश लाल, नवुल, दलजीत, अजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed