फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women worshiped Holi with songs and hymns

Amroha News: महिलाओं ने किया गीत और भजनों के साथ होली का पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women worshiped Holi with songs and hymns
गजरौला। महिलाओं ने गीत और भजनों के साथ होली का पूजन किया। महिलाओं के होली पूजन भजनों से आसमान गूंज उठा। उधर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रविवार को नगर में खाटू श्याम मंदिर वाली गली में हाेलिका दहन स्थल पर एकत्र हुईं महिलाओं ने विधिविधान से होलिका का पूजन किया। होलिका की परिक्रमा कर भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रह्लाद का गुणगान करते हुए भजन गाए। दहन स्थल भजनों से गूंज उठा। इस दौरान रश्मि गर्ग, नेहा अग्रवाल, रमा, जूही गर्ग, मीनू, शशि अग्रवाल, मोनिका, प्रीति मित्तल, हिमानी, पूजा मित्तल, मोनिका मित्तल, सीमा, गीता, अंजली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

------




होली मिलन कार्यक्रम में लगाया एक दूसरे को रंग
गजरौला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से रविवार को एमडीए कॉलोनी में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों का त्योहार मिल जुल कर मनाने का संकल्प लिया। कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसलिए पुराने गिले शिकवे भूल आपस में मिल कर रहने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर रणवीर सिंह, कमल अग्रवाल, ओमकार सैनी, जगदीप सिंह, वीरेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमित नौटियाल, कपिल कुमार, विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर अलीनगर में होली पर हवन में आहुतियां प्रदान कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर त्रिलोक भड़ाना, अनुज भड़ाना, बिट्टू भड़ाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed