{"_id":"6615b1d00820dca92a0fb9a6","slug":"women-took-out-151-kalshiya-procession-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-116862-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुर्गा महोत्सव शुरू होने से पूर्व महिलाओं ने निकाली 151 कलशीय शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुर्गा महोत्सव शुरू होने से पूर्व महिलाओं ने निकाली 151 कलशीय शोभायात्रा
विज्ञापन
गजरौला। दसवां श्री चैत्रीय नव दुर्गा महोत्सव शुरू होने से पूर्व नगर में 151 कलशीय शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली कलश यात्रा विधि विधान से चामुंडा मंदिर पर स्थापित की गई।
गजरौला बस्ती स्थित चामुंडा मंदिर पर मंगलवार को विधि विधान से पूजन के साथ महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान महिलाओं ने 151 कलशीय शोभायात्रा निकाली। जो मंदिर से शुरू होकर बस्ती से निकलते हुए थाना चौराहा, बुध बाजार चौराहा से स्टेशन रोड पहुंची। कलश यात्रा के आगे डीजे पर देवी के भजन गाए जा रहे थे। स्टेशन रोड से कलश यात्रा बुध बाजार होते हुए बैंक कॉलोनी व अतरपुरा के सामने ओवरब्रिज के नीचे से इंदिरा चौक पहुंची। यहां से थाने के सामने से निकल कर फाजलपुर फाटक के सामने से होकर मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यहां पर कलश स्थापित कर दिए गए। इस दौरान चंद्रपाल सिंह पाल, वीरेंद्र सिंह, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, ईशान अग्रवाल, ललिता देवी, ब्रजेश कुमारी, सुंदर चौहान, प्रदीप गोयल, प्रियंका चौहान, कुसुम देवी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --