फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women of Vaishno group are shaping the future by making artificial jewelery

Amroha News: आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाकर भविष्य संवार रहीं वैष्णो समूह की महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women of Vaishno group are shaping the future by making artificial jewelery
अमरोहा। घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने वाली गांव ढक्का की महिलाओं ने हाथों की कला को हुनर के रूप में तराशा है। आर्थिक चुनौतियों के बीच यहां की महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाकर अपना भविष्य संवार रहीं हैं। गांव की पुष्पा देवी ने इसकी शुरुआत की तो अन्य महिलाओं को भी उनसे प्रेरणा मिली। उनकी देखरेख में आकर्षक ज्वैलरी बनाकर अपनी पहचान बनाई। अब वह अपने इस हुनर से अच्छा खासा मुनाफा कमा रही हैं। जोकि अन्य महिलाओं के लिए नजीर से कम नहीं है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के गांव ढक्का निवासी पुष्पा देवी पत्नी हरिओम अपने परिवार के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाती हैं। लेकिन, घर और परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ कुछ नया करने के लिए उनके मन में विचार आया। दो साल पहले पुष्पा ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां से उन्होंने अपने हाथों के हुनर को तराशने की ओर कदम बढ़ाया। इसके लिए उन्होंने अमरोहा के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण लिया। इसमें पारंगत होने के बाद उन्होंने अन्य महिलाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। धीरे धीरे गांव की पिंकी, बीना, शशि, सीमा आदि का साथ मिला तो पुष्पा ने समूह की स्थापना कर आर्टिफिशियल ज्वैलरी के रूप में मंगलसूत्र, माला एवं कंगन बनाने का काम शुरू कर दिया। जिसने पुष्पा के काम को एक अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन

-----

धीरे-धीरे काम को मिल रही पहचान
मार्केट से कुछ मोती व अन्य जरूरी सामान लेकर पुष्पा एवं उनके समूह की अन्य सदस्यों ने माला, कंगन एवं मंगलसूत्र बनाकर बेचना शुरू किया। उनकी कला के कद्रदान भी उनको मिलने लगे। यहां से उनके कारोबार की नींव पड़नी शुरू हो गई। उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे मेले में स्टॉल लगाने शुरू किए, जहां उनकी कला को पहचान मिल रही है। इसके अलावा बाजार में भी वह अपनी बनाई ज्वैलरी को दुकानों पर बेचती हैं। जिससे उनको अच्छा मुनाफा मिल जाता है। पुष्पा का कहना है कि शुरुआती दौर में अपेक्षा के अनुरूप उनको काम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

घर व खेती से समय निकाल कर बनाती हैं ज्वैलरी
पुष्पा देवी द्वारा बनाए वैष्णो स्वयं सहायता समूह से करीब एक दर्जन महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अधिकांश महिलाएं अपने परिजनों के साथ खेती में भी हाथ बंटाती हैं। खेती एवं परिवार के काम से समय निकालकर महिलाएं समूह के रूप में एकत्र होकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने का काम करती हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed