{"_id":"59160f354f1c1b0a6985186f","slug":"women-dead-in-accident-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 13 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर के साथ दवा लेने आ रही महिला की टिपलर के पिछले पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक टिपलर छोड़कर खुद को बचाने के लिए प्रथमा बैंक के भीतर घुस गया।
आरोप है कि मृतका के परिजनों ने चालक को पकड़ने के लिए बैंक का मुख्य गेट आदि तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवर की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने टिपलर को जब्त कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव झुझैला चक निवासी बबीता (28) पत्नी कपिल अपने देवर शोभित पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ बाइक से दवा लेने धनौरा आ रही थी। ग्राम कमेलपुर में बाइक से आगे एक टिपलर जा रहा था। वहां सड़क किनारे पत्थर पड़े हैं।
विज्ञापन
टिपलर से साइड लेने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और बबीता टिपलर के पिछले पहिये के नीचे आ गई। बबीता की मौत होते ही चालक धीरेंद्र पुत्र बलवीर निवासी बलदाना असगरीपुर टिपलर छोड़कर प्रथमा बैंक में घुस गया। महिला के परिजन मौके पर आ गए। उन्होंने चालक को पकड़ने के लिए बैंक का मुख्य गेट भी तोड़ डाला।
इससे बैंक में भी अफरातफरी मच गई। परिजन टिपलर को अपने गांव ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने चालक को अपनी कस्टडी में लेकर उसे थाने भिजवाया।
टिपलर को भी थाने मंगाया गया। शोभित की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।