{"_id":"60a421388ebc3efbf07a7bbb","slug":"woman-suffering-from-black-fungus-dies-in-moradabad-gajraula-news-mbd3894249133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की मुरादाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला की मुरादाबाद में मौत
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ब्लैक फंगस की चपेट में आईं गांव बावनपुरामाफी निवासी जागेश देवी (52) की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम को गंगाधाम तिगरी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव बावनपुरामाफी में रहने वाली जागेश देवी (52) को एक सप्ताह पूर्व दाढ़ में दर्द हुआ था और फिर एक आंख में भी तकलीफ रहने लगी थी। इसके बाद बुखार के बीच वह चक्कर खाकर गिर पड़ीं तो परिजन उन्हें ग्राम चांदनगर में एक बीएएमएस चिकित्सक के पास ले गए थे। उनकी सलाह पर मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने कोरोना पॉजिटिव पाया गया और ब्लैक फंगस के लक्षण बताए थे। इसके बाद उनका कुछ दिन आगरा के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया था। वहां दूसरी आंख भी ब्लैक फंगस की चपेट में आने और संक्रमण दिमाग तक फैलने की जानकारी दी गई थी। वहां के इलाज से असंतुष्ट होकर परिजन उन्हें रविवार की रात अमरोहा के जिला अस्पताल ले आए थे। वहां की सलाह पर मुरादाबाद लाए, जहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बीच उनकी दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी थी।
जागेश देवी के देवर शिक्षक विपिन पंघाल ने बताया कि मुरादाबाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गंगाधाम तिगरी पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत से पति रणवीर सिंह, पुत्री स्वाति एवं पुत्र जतिन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुत्र जतिन ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।