फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman lost her life due to Tantra ritual, uproar

Amroha News: तंत्र क्रिया के चक्कर में गई महिला की जान, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Woman lost her life due to Tantra ritual, uproar
ढबारसी(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव दरियापुर में तंत्र क्रिया के चक्कर में 32 वर्षीय महिला सुशीला की मौत हो गई। वह कई माह से बीमार चल रही थीं। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक तांत्रिक ने उस पर ऊपरी साया बताकर तंत्र क्रिया की थी, जिसके बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने तांत्रिक को दोषी बताते हुए हंगामा किया। गांव में पंचायत बैठ गई। कई घंटे तक पंचायत चली, लेकिन हल नहीं निकला। तांत्रिक फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सतीश सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। सतीश सिंह का कहना है कि दस साल पहले उनकी शादी क्षेत्र के गांव रूपानांगल निवासी सुशीला से हुई थी। जब शादी हुई थी तो सुशीला पूरी तरह से स्वस्थ थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पिछले छह माह से वह अस्वस्थ रहने लगी। परिजनों ने महिला काे हसनपुर, गजरौला, मुरादाबाद के निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हे सका। कई दिन से सुशीला अपने मायके रूपा नांगल में थी। रविवार की सुबह सुशीला की मायके में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर शव को उसकी ससुराल गांव दरियापुर लाया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने सुशीला की मौत के लिए तांत्रिक पर तंत्र क्रिया कर महिला को बीमार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले को निपटाने के लिए पंचायत बैठ गई। कई घंटे तक पंचायत चलती रही। तांत्रिक को पंचायत में बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हालांकि बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed