फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman gang-raped by giving lift in car, case registered

Amroha News: कार में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped by giving lift in car, case registered
अमरोहा। छह महीने पहले मायके से ससुराल जा रही विवाहिता को कार में लिफ्ट देकर संभल के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि संभल जनपद के असमोली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह 23 नवंबर 2022 की दोपहर 12 बजे अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इस दौरान अमरोहा नगर के दरगाह शाह विलायत के मुख्य गेट पर सवारी का इंतजार रही थी। तभी संभल में असमोली थानाक्षेत्र के ही रहने वाले कार सवार दो युवक आए और उन्होंने लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। महिला दोनों को पहले से जानती थी इसलिए वह बेझिझक कार में बैठ गई। आरोप है कि दोनों आरोपी महिला को जोया रोड स्थित एक खाली प्लॉट में ले गए। जहां डरा धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने धक्का देकर महिला को कार से फेंक दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से ही तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ के मुताबिक मामले में एसीजेएम के आदेश पर अकबर हुसैन और नफीस के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed