फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies in highway accident, husband injured

Amroha News: हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in highway accident, husband injured
डिडौली। हाईवे पर हादसे में बाइक सवार शिक्षा देवी (30) की मौत हो गई। जबकि, उनके पति अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा देवी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर भूड़ गांव के रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक 12 साल पहले शिक्षा देवी की शादी अजब सिंह के साथ हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी पाकबड़ा से दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अजब सिंह और उनकी पत्नी शिक्षा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति-पत्नी को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, शिक्षा देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed