फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman caught with lover in amroha husband got both married

सास ने देखा था आपत्तिजनक हाल में: प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, पति ने करा दिया दोनों का निकाह

Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with lover in amroha husband got both married
- फोटो : फाइल फोटो

पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला लिया। आहट होने पर जागी सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घर लौटे पति ने विवाहिता को तलाक देकर प्रेमी से निकाह करा दिया। इस मामले को लेकर शहर में चर्चा होती रही।

विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाला एक युवक रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी, सास और बेटी के साथ अकेली रहती है। बताया जा रहा है कि पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता का पड़ोस में रहने वाले गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। चार दिन पहले विवाहिता ने मौका पाकर प्रेमी को ससुराल में बुला लिया। इस दौरान दरवाजा खुलने की आहट से दूसरे कमरे में सोई विवाहिता की सास की आंख खुल गई। घर में चोर घुसने के शक में उन्होंने दूसरे कमरे में झांककर देखा तो बहू और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में देख थे, इस पर सास ने कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपड़ोस के लोगों ने युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, सास ने बेटे को फोन पर पूरा मामला बताकर बहू को उसी वक्त मायके के लोगों के साथ भेज दिया। अगले दिन ही घर पहुंचे युवक ने बेटी को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पुलिस की मौजूदगी में लेन-देन के बाद विवाहिता से रिश्ता खत्म करते हुए तलाक ले लिया। लिहाजा, प्रेमी के साथ उसका निकाह करा दिया गया। समझौता होने पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed