फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Withdraw 64 thousand rupees by changing ATM

साइबर अपराधी ने मजदूर का एटीएम बदल कर निकाले 64 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 64 thousand rupees by changing ATM
एटीएम से रुपये निकालने आए मजदूर के हाथ से एटीएम कार्ड लेकर पहले से ही खड़े साइबर अपराधी ने मौका पाकर बदल दिया। खाते से 64 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर संदेश आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी पप्पू मजदूरी करता है। वह सोमवार की सुबह गजरौला चौपला पर आया था। यहां पर रुपये निकालने एक एटीएम मशीन पर गया। बताया जा रहा है कि यहां पर पहले से एक युवक खड़ा था। पप्पू द्वारा कोशिश करने पर भी रुपये नहीं निकले तो युवक ने अपने हाथ में एटीएम लेने की कोशिश की। कहा कि वह रुपये निकाल कर देता है। पप्पू ने इनकार भी किया। मगर युवक ने कोशिश करने की बात कहते हुए पप्पू का एटीएम लेकर बदल दिया। उसके खाते से 64 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद मोबाइल पर संदेश आने पर रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। वह थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की तहरीर दी। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि एटीएम बदल कर रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली है। तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed