फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wine in school in amroha

शिक्षा के मंदिर में पकड़ा गया शराब का जखीरा

Wed, 16 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 16 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
wine in school in amroha
डेमो पिक
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर में एक स्कूल में बुधवार को शराब का जखीरा पकड़ा गया। आबकारी टीम व सैदनगली पुलिस ने संयुक्त रूप से हरिबाबा पब्लिक स्कूल में छापा मारकर हरियाणा मार्का की करीब सात सौ पेटी शराब बरामद की है। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस स्कूल संचालक पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि स्कूल मालिक का बेटा समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखता है। 
विज्ञापन


 बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आबकारी पुलिस को सूचना मिली थी कि हसनपुर तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हरियाणा मार्का शराब का स्टॉक किया जा रहा है। पहले सूचना मिली थी सैदनगली थाना इलाके के किसी गांव में शराब है। आबकारी टीम में शामिल जिला आबकारी रामकिरत राम, भक्ताबर हनीफ, अश्विनी, विजय, समरपाल थाना सैदनगली पहुंची और पुलिस को साथ लेकर शराब तलाश करने के लिए ग्रामीण इलाके में चले गए।
विज्ञापन


तलाश करते हुए सैदनगली पुलिस आदमपुर थाना इलाके के गांव पतेई खादर पहुंच गई। यहां पर हरिबाबा पब्लिक स्कूल में जैसे पुलिस दाखिल हुई तो स्कूल में मौजूद लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने स्कूल के सारे कमरों को चेक किया, कमरा नंबर दो का बाहर से ताला लगा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने ताला तोड़ दिया और देखा तो अवैध शराब का भंडार कमरे में सजा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद होने की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने करीब सात सौ पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। स्कूल में शराब पकड़े जाने की सूचना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शराब कब्जे मेें ले ली है और स्कूल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 


आबकारी टीम ने सैदनगली पुलिस के साथ आदमपुर थाना इलाके के गांव पतेई खादर में स्थित हरिबाबा पब्लिक स्कूल के कमरा नंबर दो से करीब सात सौ पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है। शराब को कब्जे में ले लिया गया है। स्कूल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। रामकीरत राम, जिला आबकारी अधिकारी  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed