फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wild animal became angry

जंगली जानवर का सोते लोगों पर हमला

Tue, 10 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 10 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
wild animal became angry
टेली मेडिसन
सैदनगली थाना इलाके के गांव बेगपुर शर्की में रविवार रात भेड़िए जैसा दिखने वाले जानवर ने घरों में सोते हुए लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार होने पर जानवर भाग खड़ा हुआ। जंगली जानवर के हमले मां-बेटी समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। जंगली जानवर के हमले की बात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ। 
विज्ञापन


गांव बेगपुर शर्की निवासी नारायण सिंह का घर गांव के थोड़ा अंदर बना हुआ है। लेकिन घर पर कोई दरवाजा नहीं है। बताया जाता है कि रविवार मध्यरात्रि को एक जंगली जानवर नारायण के घर में घुस गया और सोते हुए परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार होते ही परिवार के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर जानवर भाग गया। लेकिन हमले में नारायण की पत्नी मोहरकली व उसकी तेरह वर्षीय बेटी  कविता बुरी तरह से जख्मी हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद जानवर गांव के बाहरी छोर पर बने दूसरे घर में घुस गया। यहां पर भी सोते हुए लोगों पर हमला कर दिया।  शोर शराबा सुनकर जानवर भाग गया। लेकिन हरपाल सिंह व गंगाराम सिंह जख्मी हो गए। जंगली जानवर के हमले की  बात रात में ही गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जागते  हुए रात गुजारी। घायलों का सोमवार को सीएचसी हसनपुर में उपचार कराया गया। जानवर के हमले में घायल लोगों का कहना  है कि जानवर भेड़िए जैसा  दिखाई दे रहा था। वह कुत्ते से थोड़ा बड़ा था। गांव बेगपुर शर्की में जंगली जानवर के हमले होने की बात से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना है।


जंगली जानवर के हमले की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जानवर की तलाश कराई जाएगी। खेतों में जानवर के पंजों के निशान को देखा जाएगा। - शीतल पंवार, वन क्षेत्राधिकारी  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed