{"_id":"5873d9214f1c1b1929ba93d4","slug":"wild-animal-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवर का सोते लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवर का सोते लोगों पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
टेली मेडिसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली थाना इलाके के गांव बेगपुर शर्की में रविवार रात भेड़िए जैसा दिखने वाले जानवर ने घरों में सोते हुए लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार होने पर जानवर भाग खड़ा हुआ। जंगली जानवर के हमले मां-बेटी समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। जंगली जानवर के हमले की बात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ।
गांव बेगपुर शर्की निवासी नारायण सिंह का घर गांव के थोड़ा अंदर बना हुआ है। लेकिन घर पर कोई दरवाजा नहीं है। बताया जाता है कि रविवार मध्यरात्रि को एक जंगली जानवर नारायण के घर में घुस गया और सोते हुए परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार होते ही परिवार के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर जानवर भाग गया। लेकिन हमले में नारायण की पत्नी मोहरकली व उसकी तेरह वर्षीय बेटी कविता बुरी तरह से जख्मी हो गई।
इसके बाद जानवर गांव के बाहरी छोर पर बने दूसरे घर में घुस गया। यहां पर भी सोते हुए लोगों पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर जानवर भाग गया। लेकिन हरपाल सिंह व गंगाराम सिंह जख्मी हो गए। जंगली जानवर के हमले की बात रात में ही गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
लोगों ने जागते हुए रात गुजारी। घायलों का सोमवार को सीएचसी हसनपुर में उपचार कराया गया। जानवर के हमले में घायल लोगों का कहना है कि जानवर भेड़िए जैसा दिखाई दे रहा था। वह कुत्ते से थोड़ा बड़ा था। गांव बेगपुर शर्की में जंगली जानवर के हमले होने की बात से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना है।
जंगली जानवर के हमले की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जानवर की तलाश कराई जाएगी। खेतों में जानवर के पंजों के निशान को देखा जाएगा। - शीतल पंवार, वन क्षेत्राधिकारी