फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wild animal attacked by goat

जंगली जानवर के हमले से बकरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
wild animal attacked by goat
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जंगली जानवर की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। श्यौनाली गांव में जंगली जानवर ने पशुशाला में बंधे बकरे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बकरे की चीख सुनकर पशुपालक जाग गए। ग्रामीणों ने जंगली जानवर को घेरने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यौनाली गांव निवासी अनसार मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी अचानक बराबर में दीवार कूदकर जंगली जानवर घर में घुस आया और पशुशाला में बंधे बकरे पर हमला कर दिया। अससे बकरे की चीख निकल गई। बकरे की आवाज सुनकर अनसार जाग गए। उन्होंने अपने परिवार को घर के अंदर बंद कर शोर मचा दिया। लिहाजा ग्रामीण मौके के तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर जंगली जानवर का पीछा किया, लेकिन जानवर जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाग कर रात गुजारी। जंगली जानवर के हमले से बकरे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों जंगली जानवर को भेड़िया बता रहे हैं। घटना ही जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी है। इससे पहले भी क्षेत्र के कई गांवों में तीन दर्जन से अधिक बकरी-बकरों को जंगली जानवर मार चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed