फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wil fire if action will not

‘ कार्रवाई न हुई तो कर लूंगी आत्मदाह’

Tue, 24 Apr 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा।  
ब्यूरो  अमर उजाला/अमरोहा।   Updated Tue, 24 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
wil fire if action will not
अमरोहा कलक्ट्रेट परिसर में बेटियों संघ धरने पर बैठक महिला। - फोटो : अमर उजाला
भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कला निवासी विधवा अपनी दो बेटियों के साथ धरने पर बैठ गई। पीड़िता ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी, जिसके बाद हरकत में आए डीएम खुद पीड़िता के पास पहुंचे और दो मई को गांव में पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी विधवा चंपा देवी दो बटियों संग कलक्ट्रेट पहुंची, जहां डीएम कार्यालय के सामने बैनर लगाकर धरने पर बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि तीन महीने पहले दबंगों ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस मामले में दो युवकों पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। भू-माफिया गलत तरीका अपनाकर परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पीड़िता मुख्यमंत्री जनता दरबार से लेकर तहसील और थाना दिवस में शिकायत दर्ज करा चुकी है। लेकिन, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय के बाहर बेटियों संग आत्मदाह कर लेगी। मामला संज्ञान में आते ही डीएम हेमंत कुमार ने पीड़िता से बात की और दो मई को खुद गांव जाकर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed