फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wife of crpf worker met with sp

अब एसपी से मिली फौजी की पत्नी, एफआईआर दर्ज करने की गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
wife of crpf worker met with sp
अमरोहा। ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ पति के साथ मारपीट के बाद बेबस पत्नी स्थानीय अफसरों के चक्कर काट रही है। डीएम से सुरक्षा की फरियाद लगाने के बाद बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। यहां फौजी पति के शरीर पर चोटों के निशान दिखाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, सीआरपीएफ मुख्यालय दिल्ली में डीजी से भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को एक्स पुलिस पैरामिलिट्री एसोसिएशन के राष्ट्रीय समन्वयक तेजवीर सिंह अलोना नेतृत्व में बछरायूं थानाक्षेत्र के दोराला गांव निवासी रचना देवी अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। यहां एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पति पवन वीर सिंह सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिमी बंगाल में 169 बटालियन सीआरपीएफ जिला निगोरिया के गांव झार में है।
विज्ञापन

छह अगस्त को पवन वीर सिंह का फोन आया था। जिसमें उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान बटालियन के कुछ साथियों ने उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा पीटा है। जान से मारने के इरादे से कमरे में बंधक बनाकर करके भूखा रखा है। किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी जान को खतरा है, आरोपी उनकी हत्या कर सकते हैं। उन्होंने चोटों के निशान के फोटो और वीडियो भेजी है। पीड़ित ने एसपी को चोटों की निशान के फोटो और वीडियो दिखाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। वहीं एसपी पूनम ने जनपद निगोरिया झार के एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed