फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   While cooking, the married woman was pushed on the gas stove and got burnt

Amroha News: खाना बनाते समय विवाहिता को गैस चूल्हे पर धक्का दिया, झुलसी

Tue, 04 Feb 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
While cooking, the married woman was pushed on the gas stove and got burnt
अमरोहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता से मारपीट की। खाना बनाते समय ससुराल वालों ने उसे गैस चूल्हे पर धक्का दे दिया, जिससे वह झुलस गई। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी मासूम अली की बेटी रोशन जहां की शादी पांच साल पहले क्षेत्र की ही नसीरपुर गांव निवासी मोहम्मद अहसान के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पर उसके साथ मारपीट करने लगे। मामले में कई बार ग्रामीणों ने समझौता कराया। आरोप है कि पति विवाहिता के साथ मारपीट कर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन

वहीं, एक फरवरी की सुबह नौ बजे विवाहिता घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तो ससुराल वालों ने उसे गैस चूल्हे पर धक्का दे दिया। जिससे महिला के हाथ पैर झुलस गए। विवाहिता ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति मोहम्मद अहसान, यूनुस, तहजीब, सोनू, नन्हे, शहरुल जहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed