फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the wife gave a complaint to the police about the assault, the husband took a suicidal step

Amroha News: पत्नी ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी तो पति ने उठाया आत्मघाती कदम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
When the wife gave a complaint to the police about the assault, the husband took a suicidal step
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पति-पत्नी ने घरेलू कलह में विवाद हो गया। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पत्नी ने थाने में तहरीर दे दी। कार्रवाई के डर से पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजनों ने देख लिया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। बताते हैं कि युवक का पिछले दो माह से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। पत्नी का कहना है कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। कई दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। दो दिन पूर्व पत्नी फिर ससुराल पहुंची। इस बार उसने मोहल्ले को लोगों को एवं जिम्मेदारों को बुलाकर पंचायत की। पंचायत में ही युवक ने पत्नी को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया। यह जानकारी मायके वालों को हुई। पत्नी ने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दे आई। इसकी जानकारी मिलने से कार्रवाई के डर से बुधवार रात को युवक ने अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने देख लिया। बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed