Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When SP's Dr. Ashutosh Bhushan Sharma lost the election by just 47 votes in his own government

Amroha News: जब अपनी ही सरकार में महज 47 वोट से चुनाव हार गए थे सपा के डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
When SP's Dr. Ashutosh Bhushan Sharma lost the election by just 47 votes in his own government
जब अपनी ही सरकार में महज 47 वोट से चुनाव हार गए थे सपा के डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के कई रोचक तथ्य हैं। जब अपनी ही पार्टी की सरकार में डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा महज 47 वोट से चुनाव हार गए थे। उनको शिकस्त रोहताश शर्मा ने दी थी। पालिका के पूर्व अध्यक्ष रोहताश शर्मा उस वक्त बसपा में थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। ऐन वक्त पर उन्होंने रालोद का दामन थामा था। डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के कहने पर वह इस शर्त पर रालोद में आए थे कि उनको नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिताया जाएगा। तत्कालीन एसडीएम राष्ट्रीय लोक दल के बेहद करीबी बताए जाते थे।
2006 में प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। चौधरी अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के चलते प्रदेश सरकार में शामिल थी। अमरोहा निवासी डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लो रालोद से विधान परिषद सदस्य थे। उस वक्त निकाय चुनाव में गजरौला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी से डॉक्टर आशुतोष भूषण शर्मा, बसपा से रोहताश शर्मा, भाजपा से राम रतन सिंह जाटव और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। । सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक का करीबी और सत्तारूढ़ पार्टी का प्रत्याशी होने के कारण डॉक्टर आशुतोष भूषण शर्मा की जीत पक्की मानी जा रही थी। क्योंकि उस दौर में बाबू जी के नाम से प्रसिद्ध रमाशंकर कौशिक का लोगों में बड़ा सम्मान था। गजरौला को नगर पंचायत का दर्जा भी उन्होंने ही दिलवाया था। लेकिन निर्दलीय मैदान में उतरे रोहताश शर्मा ने मतगणना से पहले ही पाला बदल कर गठबंधन में शामिल रालोद का दामन थाम लिया था। पुराने लोगों का कहना है कि वह इसी शर्त पर रालोद में आए थे कि उनको नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जिताया जाएगा। आशुतोष भूषण शर्मा का आरोप है कि डॉ. हरि सिंह ढिल्लो उनके सहपाठी होने के साथ ही अच्छे मित्र भी हैं, लेकिन वचनों में बंधे होने के कारण उन्होंने पार्टी में शामिल कराए रोहताश शर्मा को तत्कालीन एसडीएम पर दबाव बनाकर चुनाव जिताया था। रोहताश शर्मा को चार हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि आशुतोष भूषण शर्मा चार हजार पर सिमट गए थे। नगर पंचायत के सबसे पहले अध्यक्ष अनिल गर्ग तीसरे नंबर पर रहे थे। उनको 39 सौ वोट मिले थे। आशुतोष भूषण शर्मा और उनके समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। दोबारा मतगणना भी कराई गई थी, लेकिन रोहताश शर्मा को विजयी होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया था। रोहताश शर्मा का कहना है कि वह निर्दलीय मैदान में थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद रालोद में चले गए थे। उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं कराई, बल्कि जनता ने अपने आशीर्वाद से नवाजा था।
विज्ञापन

कई बार फोन करने पर भी नहीं आए थे पार्टी जिला अध्यक्ष
मतगणना में गड़बड़ी होने के बाद सपा के तमाम स्थानीय नेता रमाशंकर कौशिक के पास गए। उनसे निष्पक्ष और दोबारा मतगणना कराने की मांग की। मगर वह अपनी कोठी से बाहर नहीं निकले। तब सपाइयों ने तत्कालीन सपा के जिलाध्यक्ष बुद्घ सिंह यादव को फोन किया। मगर उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही सपाइयों के बुलाने पर मतगणना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed