फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wheather change

बारिश के फुहारों की तरह गिरीं ओस की बूंदें, ठंड ने बढ़ाई मुश्किल, घरों में दुबके लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
wheather change
अमरोहा। जिले में घने कोहरे और तेज सर्द हवाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बर्फीली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह लोग सोकर बाहर निकले तो ओस की बूंदों ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम के बिगड़ने से तापमान डेढ़ डिग्री और लुढ़क गया। कोहरे के कारण ट्रेनें-वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

रविवार को मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया था। आने वाले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। हाड़कंपाती सर्दी जानलेवा जैसी बन गई है। ठंड केे चलते शरीर में गलन महसूस होने लगी है। सोमवार की सुबह आंगन से लेकर सड़कों तक ऐसा नजारा दिखा मानों बारिश हुई हो। पाला गिरने से नमी बढ़ गई। ओस की बूंदे बारिश की फुहारों जैसे टपक रही थीं। इस कारण बड़े-बुजुर्ग बाहर नहीं निकले और छोटे बच्चोें को भी घरों में कैद रखा गया। बाजारों में चहल-पहल घट गई। दिन चढ़ने के बाद भी मौसम सर्दीला बना रहा क्योंकि सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बादल छाने से दिन का न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed