{"_id":"60f4728f8ebc3e69083037d4","slug":"wheather-became-plesant-jpnagar-news-mbd396191585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम कूल कूल, गर्मी से लोगों को राहत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम कूल कूल, गर्मी से लोगों को राहत मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मानसून के लिए इंतजार रविवार को खत्म हो गया। मौसम का मिजाज सुबह में बदल गया। हवा के झोकों के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग भीगते हुए घर पहुंचे। दिन में भी हल्की बारिश हुई। इसके अलावा शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए रविवार की सुबह बेहतर साबित हुई। सुबह लगभग छह बजे हवा के झोकें चलने शुरू हुए। इसके बाद मिनी स्टेडियम और रेलवे स्टेशन के पास मॉर्निंग वॉक करने के लिए आए लोगों को सुकून मिला। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। युवाओं ने बारिश की बूंदों का मजा उठाया।
वहीं, वहीं बच्चों ने गलियों में धमाचौकड़ी की। इसके चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के आजाद रोड और कोट चौराहा से इक्का दुक्का लोग गुजरे। सुबह लगभग नौ बजे बूंदाबांदी का सिलसिला थम गया। जरूरत के कामों के लिए लोग बाहर निकले। हालांकि दिन में 11 बजे दोबारा बूंदाबांदी शुरू हुई। लगभग आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इसके चलते मौसम का मिजाज नरम हो गया। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे।