फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   West Bengal police raids in connection with suspicious transactions

Amroha News: पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदिग्ध लेनदेन के मामले में दबिश दी

Sun, 16 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
West Bengal police raids in connection with suspicious transactions
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में दबिश दी है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस किसी भी जानकारी से इन्कार कर रही है। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस के आने की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पश्चिम बंगाल पुलिस ने थाने में आकर अपनी आमद दर्ज कराई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने जानकारी दी कि वहां के किसी व्यक्ति का खाता गलत तरीके से क्षेत्र के एक युवक के खाते से संबद्ध हो गया है। पश्चिम बंगाल के खाताधारक के लाखों रुपये स्थानीय युवक के खाते में आ गए। अपने खाते में रुपये नहीं आने पर उस व्यक्ति ने बैंक में जानकारी की तो उसे मालूम पड़ा कि उसका खाता उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खाते संबद्ध हो गया है। उसका भुगतान उस युवक के खाते में चला गया है। उस व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल पुलिस में शिकायत की। एक निरीक्षक के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम ने एक गांव में जाकर युवक के घर पर दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र का युवक पश्चिम बंगाल पुलिस के हाथ नहीं आया है। इस संबंध में थाना पुलिस विस्तृत जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed